Gaura Teri Shadi Bhole Se Ho Rahi
आसमान से फूलो की बरसात हो गई,
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई॥
गंगा कहे मैं बड़ी जमना कहे मैं बड़ी,
अरे काहे की बड़ी मेरी जटा में पड़ी….-2
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई,
आसमान से फूलो की बरसात हो गई,
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई॥
चंदा कहे मैं बड़ा सूरज कहे मैं बड़ा,
अरे काहे का बड़ा मेरे माथे पे लगा…-2
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई,
आसमान से फूलो की बरसात हो गई,
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई॥
नाग बोले मैं बड़ा सर्प बोले मैं बड़ा,
अरे काहे का बड़ा मेरे गले में पड़ा….-2
गौरा तेरी शादी भोले से हो रही,
आसमान से फूलो की बरसात हो गई,
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई॥
ढ़ोलक कहें मैं बड़ा डमरू कहें मैं बड़ा,
अरे काहे का बड़ा मेरे हाथो में पड़ा….-2
गौरा तेरी शादी भोले से हो रही,
आसमान से फूलो की बरसात हो गई,
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई॥
बैल बोले मैं बड़ा नंदी बोले मैं बड़ा,
काहे का बड़ा मेरे चरणों में पड़ा….-2
गौरा तेरी शादी भोले से हो रही,
आसमान से फूलो की बरसात हो गई,
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई॥
गणपत बोले मैं बड़ा कार्तिक बोले मैं बड़ा,
काहे का बड़ा मेरी गोदी में पड़ा…..-2
गौरा तेरी शादी भोले से हो रही,
आसमान से फूलो की बरसात हो गई,
गौरा तेरी शादी भोले से हो गई॥

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile