Gaura Bihane Aaye Hai Bholenath Ji
अजब अनोखा करके श्रृंगार,
होकर नंदी पर वो सवार,
गौरा बिहाने आए है भोलेनाथ जी,
गौरा बिहाने आए हैं भोलेनाथ जी -2
देवगण बाराती,
ब्रम्हा विष्णु भी है साथ आए,
देवियाँ भी मिलकर,
शोभा बारात की सब बढ़ाए,
ऋषि मुनियों संग नारद,
महिमा गाते है, भोलेनाथ की,
गौरा बिहाने आए हैं भोलेनाथ जी।।
अजब अनोखा करके श्रृंगार…..
शुक्र और शनिचर,
अपनी लीला अलग ही दिखाए,
भुत प्रेत और चुड़ेले,
देखो हुडदंग कैसा मचाए,
कोई नाचे कोई कूदे,
कोई दिखलाता है, लम्बे दांत जी,
गौरा बिहाने आए हैं भोलेनाथ जी।।
अजब अनोखा करके श्रृंगार…..
चली बारात शिव की,
आई राजा हिमाचल के द्वारे,
भागे है लोग डरकर,
बंद कर ली है घर की किवाड़े,
नगरी में शोर हुआ,
घर घर चर्चा है, बारात का,
गौरा बिहाने आए हैं भोलेनाथ जी।।
अजब अनोखा करके श्रृंगार…..
ब्याह हुआ ख़ुशी से,
देव सारे गए अपने घर को,
है मगन गौरा जी,
पाया है आज मनचाहे वर को,
धन्य हुआ आज ‘अमर’,
लिखकर महिमा ये, भोलेनाथ की,
गौरा बिहाने आए हैं भोलेनाथ जी।।
अजब अनोखा करके श्रृंगार…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile