एक बार मुख से जो बोल बम कहोगे भजन लिरिक्स

शिव भक्ति में बोल बम का जयघोष केवल शब्द नहीं, बल्कि आत्मा की पुकार होती है, जो सीधे महादेव के चरणों तक पहुंचती है। एक बार मुख से जो बोल बम कहोगे भजन हमें इसी अटूट श्रद्धा की अनुभूति कराता है, जहां महादेव के नाम का उच्चारण मात्र से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जब हम सच्चे मन से बोल बम का उद्घोष करते हैं, तो शिवजी की कृपा हमारे जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम भी अपने मन, वचन और कर्म से शिव की आराधना करें और उनकी असीम कृपा के भागी बनें।

Ek Bar Mukh Se Jo Bol Bam Kahoge

मन में जो विश्वास है,
तो हरदम प्रभु पास है,
कावड़ उठा कर के चल,
दर्शन की गर प्यास है,
हर हर बम बम,
बम बम हर हर,
हर हर बम बम जपता चल,
एक बार मुख से जो,
बोल बम कहोगे,
जिंदगी में फिर सदा,
बम बम रहोगे।1।

एक बार चल बाबा धाम,
भोले के चरणों को थाम,
मुंह माँगा वर पाएगा,
पुरे होंगे तेरे काम,
हर हर बम बम,
बम बम हर हर,
हर हर बम बम जपता चल,
तू जपले बम बम जपले,
हो तू जपले बम बम,
जगाले किस्मत सोइ हुई,
सोइ हुई सोइ हुई,
एक बार मुख से जों,
बोल बम कहोगे,
जिंदगी में फिर सदा,
बम बम रहोगे।2।

पापों से मुक्ति मिले,
हर एक संकट टले,
बलवान हो आत्मा,
भक्ति से शक्ति मिले,
हर हर बम बम,
बम बम हर हर,
हर हर बम बम जपता चल,
एक बार मुख से जों,
बोल बम कहोगे,
जिंदगी में फिर सदा,
बम बम रहोगे।3।

मस्ती में हो के मगन,
भोले का गाए जा गुण,
फिर तू कहे ‘लख्खा’ सुन,
पाएगा फिर दर्शन,
हर हर बम बम,
बम बम हर हर,
हर हर बम बम जपता चल,
एक बार मुख से जों,
बोल बम कहोगे,
जिंदगी में फिर सदा,
बम बम रहोगे।4।

मन में जो विश्वास है,
तो हरदम प्रभु पास है,
कावड़ उठाकर के चल,
दर्शन की गर प्यास है,
हर हर बम बम,
बम बम हर हर,
हर हर बम बम जपता चल,
एक बार मुख से जो,
बोल बम कहोगे,
जिंदगी में फिर सदा,
बम बम रहोगे।5।

महादेव का नाम ही सबसे बड़ी शक्ति है, जो हर भक्त को आत्मिक बल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। जो भी सच्चे मन से बोल बम का जयघोष करता है, उसके जीवन की हर बाधा स्वतः ही दूर हो जाती है। शिव की महिमा को और अधिक गहराई से अनुभव करने के लिए महाकाल की महिमा अपार, शिव का डमरू डम डम बाजे, हर हर महादेव की गूंज और भोलेनाथ की बारात जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव आराधना में लीन हो जाएं। ????????

Leave a comment