Dulhaniya Ban Gai O Gaura Maiya
दुल्हनिया बन गई ओ गौरा मैया,
शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया,
ओ गौरा मैया मेरा ओ गौरा मैया,
दुल्हनिया बन गई ओ गौरा मैया….
मैया से मिलने ब्रह्मा जी आए,
ब्रह्मा जी आए संग ब्रह्मणी को लाए,
शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया,
दुल्हनिया बन गई ओ गौरा मैया…
मैया से मिलने विष्णु जी आए,
विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी को लाए,
शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया,
दुल्हनिया बन गई ओ गौरा मैया…
मैया से मिलने राम जी आए,
राम जी आए संग सीता जी को लाए,
शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया,
दुल्हनिया बन गई ओ गौरा मैया..
मैया से मिलने कृष्णा जी आए,
कृष्णा जी आए संग राधा जी को लाए,
शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया,
दुल्हनिया बन गई ओ गौरा मैया….
मैया से मिलने भक्त सारे आए,
भक्त सारे आए संग ढोल मंजीरे लाए,
शगुन बड़ा भारी ओ गौरा मैया,
दुल्हनिया बन गई ओ गौरा मैया….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile