Dulha Bane Hai Baba
महाकाल की हर इक गली गली,
दुल्हन की तरह से सजती है,
और बाबा के दरबार में महफ़िल,
भक्त जनो की लगती है…..
ए दुनियावालो आओ, उज्जैन की नगरी में,
खुशियों की लहर दौड़ी, हर इक गली गली में,
और झूम झूम के सब, ये कहते है मस्ती में,
दूल्हा बने है बाबा, उज्जैन की नगरी में….
दीवानो आओ देखो, क्या धूम मच रही है,
बाबा की आज शादी, इस तरह रच रही हैं,
और देखो इस ख़ुशी में, शहनाई बज रही है,
दूल्हा बने है बाबा, उज्जैन की नगरी में….
वो देखो देवी देवता, स्वर्ग से आ रहे है,
स्वर्ग से फूल लाकर, सेहरा सजा रहे है,
भूतो की टोली लेके, बारात ला रहे है,
दूल्हा बने है बाबा, उज्जैन की नगरी में….
क्या खूब जच रही है, शिव गौरा की ये जोड़ी,
गौरा की आस अधूरी, हो गयी है आज पूरी,
खुश होके देखो नंदी, ये कहते है मस्ती में,
दूल्हा बने है बाबा, उज्जैन की नगरी में…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile