Dholi Dhol Vajana
ढोली, ढोल वजाना, ताल से, ताल मिलाना ll
भोले की, बारात आई रे, बोलो, बम भोले की ll
भोले की, बारात में, ब्रह्मा जी आए ll
ब्रह्मा जी, आए संग, ब्रह्माणी जी को लाए ll
वोह तो वेद, सुनाते, आए रे, बोलो, बम भोले की l
ढोली, ढोल वजाना, ताल से,
भोले की बारात में विष्णु जी आए ll
विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी को लाए ll
वोह तो चक्र, चलाते, आए रे, बोलो, बम भोले की l
ढोली, ढोल वजाना, ताल से,
भोले की, बारात में, राम जी आए ll
राम जी, आए संग, सीता जी को लाए ll
वोह तो धनुष, चलाते, आए रे, बोलो, बम भोले की l
ढोली, ढोल वजाना, ताल से,
भोले की, बारात में, कृष्ण जी आए ll
कृष्ण जी, आए संग, राधा जी को लाए ll
वोह तो बंसी, वजाते, आए रे, बोलो, बम भोले की l
ढोली, ढोल वजाना, ताल से,
भोले की, बारात में, भूत गण आए ll
भूत गण, आए संग, नंदी जी को लाए ll
वोह तो, नच्दे टप्पदे, आए रे, बोलो, बम भोले की l
ढोली, ढोल वजाना, ताल से,
भोले की, बारात में, संगत भी आई ll
संगत भी, आई संग, ढोलक चिमटा लाई ll
वोह तो भजन, गाते आए रे, बोलो, बम भोले की l
ढोली, ढोल वजाना, ताल से,
हर हर महांदेव

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile