जो भी सच्चे मन से उनके चरणों में आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। शिव शंकर के दर पर न कोई भेदभाव है, न कोई शर्त—बस निष्कलंक भक्ति और श्रद्धा ही उनकी कृपा पाने का मार्ग है। भजन दरबार ये भोलेनाथ का है, यहाँ जो मांगो वो मिलता है इसी शिव कृपा को दर्शाता है, जहाँ भक्त महादेव की दरगाह की महिमा का गुणगान करते हुए बताते हैं कि शिव जी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। आइए, इस भजन को पढ़कर शिव महिमा का अनुभव करें।
Darbar ye Bholenath ka hai yaha Jo Mango vah Milta Hai
दरबार ये भोलेनाथ का है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
किस्मत का ताला खुलता है,
दरबार ये भोलेनाथ का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।
ये तो भोला भंडारी है,
ये जग का पालनहारी है,
इसकी मर्जी से ही भक्तो,
संसार ये सारा चलता है,
दरबार ये भोलेनाथ का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।
यहाँ देरी का कोई काम नहीं,
यहाँ सुबह की होती शाम नहीं,
ये तो पलभर में ही भक्तो,
सबकी तक़दीर बदलता है,
दरबार ये भोलेनाथ का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।
ये सबसे सच्चा साथी है,
ये सबसे अच्छा माझी है,
ये थाम ले जिसकी नैया को,
‘सोनू’ वो पार उतरता है,
Bhajan Diary Lyrics,
दरबार ये भोलेनाथ का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।
दरबार ये भोलेनाथ का है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है,
किस्मत का ताला खुलता है,
दरबार ये भोलेनाथ का हैं,
यहाँ जो मांगो वो मिलता है।।
भोलेनाथ का दरबार संसार के हर प्राणी के लिए आश्रय स्थल है। वे किसी को भी खाली हाथ नहीं लौटाते और अपने भक्तों की हर कामना पूर्ण करते हैं। यदि आप शिव भक्ति के और भी सुंदर भजनों को पढ़ना चाहते हैं, तो भोले बाबा के द्वार, सबका होता उद्धार, लागी मेरी, तेरे संग लगी, ओ मेरे शंकरा, मुझे भोले द्वार पे बुला लीजिए, और सरकार तुम्हारे चरणों में, एक दीन भिखारी आया है जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव भक्ति में लीन हों। हर-हर महादेव! 🚩
मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके। View Profile 🚩 जय श्री राम 🚩