डमरू बजा रहे भोले भजन शिव जी के तांडव और उनकी दिव्य शक्ति का अद्भुत वर्णन करता है। जब भोलेनाथ अपने डमरू की ध्वनि से सृष्टि का संचालन करते हैं, तो हर दिशा में उनकी महिमा गूंज उठती है। यह भजन हमें उनकी अनंत कृपा और शक्ति का एहसास कराता है और हमें उनकी भक्ति में रम जाने के लिए प्रेरित करता है। शिव जी का डमरू नाद केवल संगीत नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतीक है, जिससे हर जीव को जागृति और मुक्ति का मार्ग प्राप्त होता है।
Damru Baja Rahe Bhole
डमरू बजा रहे भोले,
डमरू बजा रहें भोले,
होकर मस्त मलंग उमंग में,
नाच रहे भोले,
डमरू बजा रहें भोले,
डमरू बजा रहें भोले।1।
सारी चिंता हरने वाले,
मुक्त पाप से करने वाले,
सारी चिंता हरने वाले,
मुक्त पाप से करने वाले,
समसानो की रमा के धूनी,
उडा रहे भोले,
डमरू बजा रहें भोले,
डमरू बजा रहें भोले।2।
जोगी ये मेरा मतवाला,
पल में पी गया विष का प्याला,
जोगी ये मेरा मतवाला,
पल में पी गया विष का प्याला,
देखो इन का ढंग निराला,
दिखा रहे भोले,
डमरू बजा रहें भोले,
डमरू बजा रहें भोले।3।
सुरेन्द्र सिंह जो शरण में आता,
जीवन का वो हर सुख पाता,
सुरेन्द्र सिंह जो शरण में आता,
जीवन का वो हर सुख पाता,
झोली से खुशीयां ये अपनी,
लुटा रहे भोले,
डमरू बजा रहें भोले,
डमरू बजा रहें भोले।4।
डमरू बजा रहे भोले,
डमरू बजा रहें भोले,
होकर मस्त मलंग उमंग में,
नाच रहे भोले,
डमरू बजा रहें भोले,
डमरू बजा रहें भोले।5।
डमरू बजा रहे भोले भजन करने से शिव जी की तांडव ऊर्जा और उनकी दिव्य लय का अनुभव होता है। उनके डमरू की ध्वनि हर भक्त के हृदय में आध्यात्मिक तरंगें भर देती है और जीवन को शिवमय बना देती है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो शिव तांडव स्तोत्र, शिव चालीसा, महाकाल के भजन, और महामृत्युंजय मंत्र भी करें। ये सभी भजन शिव जी की अपार कृपा और शक्ति को महसूस करने के लिए उत्तम साधन हैं। ????✨

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile