डमरू वाले भोले भाले देवो में तुम देव निराले भजन लिरिक्स

डमरू वाले भोले भाले देवो में तुम देव निराले पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव के अद्वितीय गुणों और उनके दिव्य रूप को दर्शाता है। भगवान शिव अपने डमरू से संपूर्ण ब्रह्मांड को नियंत्रित करते हैं, और उनका यह स्वरूप न केवल शक्तिशाली है, बल्कि अत्यंत भोला और दयालु भी है। यह भजन हमें भगवान शिव के असीम प्रेम और शक्ति का अहसास कराता है, और हमें उनकी शरण में जाने की प्रेरणा देता है।

Damaru Wale Bhole Bhale Devo Me Tum Dev Nirale Bhajan Lyrics

दोहा-
महाकाल तुम काशी वाले,
शिव भोले भंडारी,
तीन लोक चरणन में झुकते,
हे नीलकंठ त्रिपुरारी।
डमरू वाले भोले भाले,
देवो में तुम देव निराले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले।।

माथे पे चंदा सोहे है,
गले सर्प माला मोहे है,
तन पे भभूति रमाए है,
डम डम डमरू बजाए है,
झोली सबकी भरने वाले,
पार सभी को करने वाले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले।।

असुरों को वरदान दिए,
विष ये हलाहल आप पिए,
रावण को लंका दीन्हि,
ब्रम्हा को सब वेद दिए,
भक्तों के तुम हो रखवाले,
लीला अजब हो रचने वाले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले।।

गंगा जल जो चढ़ाए है,
मुंह माँगा फल पाए है,
शिव की पिंडी पर जिसने,
चन्दन तिलक लगाए है,
उसके काम कभी ना टाले,
उन भक्तों को आप संभाले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले।।

तन पे भभूती रमाए है,
मृगछाला लिपटाए है,
एक हाथ में त्रिशूल सजे,
दूजे डमरू बजाए है,
योगी रूप में रहने वाले,
कंद मूल फल खाने वाले,
भव से पार लगाने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले।।

डमरू वाले भोले भाले,
देवो में तुम देव निराले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले।।

“डमरू वाले भोले भाले देवो में तुम देव निराले” भजन भगवान शिव के अद्वितीय रूप और उनकी दिव्य शक्तियों का आह्वान करता है। भगवान शिव का आशीर्वाद उन पर निर्भर करता है, जो उनके साथ सच्ची भक्ति और श्रद्धा रखते हैं। जब हम भगवान शिव की शरण में आते हैं, तो वह हमें हर कठिनाई से उबारते हैं और हमारे जीवन को सुखमय बना देते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा से अपनी समस्याओं से मुक्त हो जाएगा। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी”, “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “भोले तेरे द्वार का दीवाना” और “महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़े। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment