Damaru Bajake Baba Dedo Darshan Ji
डमरू बजाके बाबा देदो दर्शन जी,
हे पशुपति तुझे ढूंढें मेरा नयन जी,
जगत के पालन हारा व्याकुल मेरा मन जी,
हे पशुपति तुझे ढूंढें मेरा नयन जी…..
दर दर से ठोकर खाऊ कोई ना सहारा,
तेरे शिवा बाबा अब होता गुज़ारा,
सारा जग से पावन तेरा चरन जी ,
हे पशुपति तुझे ढूंढें मेरा नयन जी….
तन मन धन सब तुझपे है वारा,
सारे जग में ना कोई तुमसे प्यारा,
हे कैलाशी भोले आया हूँ शरण जी,
हे भोलेबाबा तुमको ढूँढे मेरा नयन जी…
ना कुछ लेके आया ना कुछ लेके जाऊ,
तेरे बिना भोलेबाबा मैं ना रह पाऊँ,
करके तेरी भक्ति रहूँ मैं मगन जी,
हे भोलेबाबा तुझे ढूंढे मेरा नयन जी…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile