Chhayo Ghar Ghar Me Aanad
छायो घर घर में आनंद,
भूप घर कन्या जन्मी है,
छायो घर घर में आनंद,
भूप घर कन्या जन्मी है…..
एकादशी से दो दिन पहले,
एकादशी से दो दिन पहले,
फागुन की अमावस से पहले,
फागुन की अमावस से पहले,
ए जी कोई शिव चौदस के दिन,
उमा धरती पर आई है,
उमा धरती पर आई है,
छायो घर घर में आनंद,
भूप घर कन्या जन्मी है……
राजा ने पंडित बुलावाये,
हवन यज्ञ करवाये,
राजा ने पंडित बुलावाये,
हवन यज्ञ करवाये,
ऐ जी कोई कर रहे,
यज्ञ और जाप,
उमा को नाम धरायो है,
छायो घर घर में आनंद,
भूप घर कन्या जन्मी है…….
पहलो नाम उमा रखवायो,
पहलो नाम उमा रखवायो,
दूजो नाम रमा रखवायो,
ए जी कोई तीजे शिव की नार,
चौथे हवन रचायो है,
छायो घर घर में आनंद,
भूप घर कन्या जन्मी है……
सयानी भई नोरते किन्हीं,
फूल लाय के पूजा किन्हीं,
पर्वत ऊपर पूजा किन्हीं,
पति मिले शिव कैलाश,
छायो घर घर में आनंद,
भूप घर कन्या जन्मी है…..
उमा धरती पर आई है,
उमा धरती पर आई है,
छायो घर घर में आनंद,
भूप घर कन्या जन्मी है,
छायो घर घर में आनंद,
भूप घर कन्या जन्मी है,
छायो घर घर में आनंद,
भूप घर कन्या जन्मी है…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile