चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में लिरिक्स

महाकाल की सवारी का दर्शन करना हर भक्त का सौभाग्य होता है। जब स्वयं कालों के काल महाकाल अपनी दिव्य सवारी में नगर भ्रमण करते हैं, तो समस्त भक्त उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़ते हैं। चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में भजन हमें महाकाल की इस अलौकिक यात्रा का अनुभव कराता है और हमें भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आइए, इस भजन के माध्यम से महाकाल की महिमा का गुणगान करें।

Chalta Chal Re Bhakta Mahakal Sawari Mein Lyrics

चलता चल रे भक्ता,
महाकाल सवारी में।
दोहा – अकाल मृत्यु वो मरे,
जो काम करे चांडाल का
काल भी उसका क्या करे,
जो भक्त हो महाकाल का।।

चलता चल रे भक्ता,
महाकाल सवारी में
भक्तो की है भीड़ लगी,
महाकाल सवारी में।।

तू रामघाट पे चल,
और भरले शिप्रा जल
शिव का अभिषेक करे,
महाकाल सवारी में
चलता चल रे भक्तां,
महाकाल सवारी में।।

तू शिव शिव रटता चल,
अब छोड़ कपट और छल
मुक्ति का है द्वार खुला,
महाकाल सवारी में
चलता चल रे भक्तां,
महाकाल सवारी में।।

भोले बड़े दानी है,
वो जग के स्वामी है
यह बरसे कृपा उनकी,
महाकाल सवारी में
चलता चल रे भक्तां,
महाकाल सवारी में।।

चलता चल रे भक्तां,
महाकाल सवारी में
भक्तो की है भीड़ लगी,
महाकाल सवारी में।।

महाकाल की सवारी का दर्शन पाकर भक्तों का जीवन धन्य हो जाता है, क्योंकि शिव स्वयं उनके कष्ट हरने आते हैं। यदि आप भी शिव भक्ति में लीन होना चाहते हैं, तो भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन, भरोसा महाकाल का, मेरे शंकर भोले भाले बेड़ा पार लगाते हैं, और जहाँ जिनकी जटाओं में गंगा की बहती अविरल धारा जैसे भजनों को करें और शिवशंकर की कृपा प्राप्त करें। ????????

Leave a comment