Chale Mere Bhole Ka Sikka
हां धूम मची है हरिद्वार,
चलो भोले जी के द्वारे
ईस्ट वेस्ट और साउथ नॉर्थ,
गूंजे बम के जयकारे -2
कांधे पै कावड़ भोले की,
और माथे पे टीका,
चले मेरे भोले का सिक्का,
चले मेरे भोले का सिक्का…..
अपनी धून में मस्त रह कोई,
भांग का रगड़ा लावै सै,
अपने हाथा घोट घोट कै,
बम भोले नै प्यावै सै -2
कावड़िये और भांग बिना तो,
भोले का रंग फीका,
चले मेरे भोले का सिक्का,
चले मेरे भोले का सिक्का……
भोले जैसा देव नहीं सै,
और कोई भी दूजा जी
ऑल वर्ल्ड में करते हैं,
सब बम भोले की पूजा जी -2
जर्मन हो जापान चाहे,
फिर चाहे हो अमरिका,
चले मेरे भोले का सिक्का,
चले मेरे भोले का सिक्का….
भीमसेन भोले की नजर में,
कोई बड़ा ना छोटा जी,
भोले को तो सब है प्यारे,
खरा हो चाहे खोटा जी -2
तीन लोक और चौदह भवन में,
बम भोले का रुक्का,
चले मेरे भोले का सिक्का,
चले मेरे भोले का सिक्का।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile