Bole Ja Bam Bam Bol Re
बोले जो बम बम बोल रे,
बोले जो बम बम बोल रे,
बमबम बम बम लहरी ये बोल बड़े अनमोल रे….
जटा पर गंगा है धारे,
नंदी के हो तुम असवारे,
पार्वती के तुम हो प्यारे,
देवता लोग के तुम रखवाले,
बोले जो बम बम बोल रे…
कर में बाबा डमरू शाजे,
बमबम बम बोल है बाजे,
ये त्रिपुरारी त्रिशूल धारी,
शिव भक्ति में भक्त है नाचे,
बोले जो बम बम बोल रे…
सारे जग के तुम रखवाले,
भक्तों के संकट है टारे,
बाबा के गले में सोबे,
नाग देखो काले रे काले ,
बोले जो बम बम बोल रे…
भान धतूरे के मस्ती में,
बाबा रहते मस्त निराले,
अपना दाता आशु को बना ले,
कृपा कर कैलाश वाले,
बोले जो बम बम बोल रे…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile