Bol Bam Bol Bam
बोल बम बोल बम,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बोल बम,
हम चल पड़े बोल बम बोलते,
जायेंगे कांवर ले शिव के धाम पे,
भाव है सुहाने शिव के, हम तो है दीवाने शिव के,
दास हम पुराने शिव के, हम तो है दीवाने शिव के,
प्यार शिव से ही जब से है किया,
माँगा हमने जो भी, शिव ने वो ही दिया,
कह रहे मस्ताने शिव के, हम तो है दीवाने शिव के,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बोल बम।
रम गये है जो शिव अब नस नस में,
बहना है रे भक्ति के रस में,
दुःख सुख जिसके ही है बस में,
जाना है उसके ही दर,
ये जिसके सहारे जग पलता है, रथ हर एक ज़िन्दगी का चलता है,
जो स्वर्ग से अच्छा हमे लगता है, जाना है उस देव घर,
हुए हम परवाने शिव के, हम तो है दीवाने शिव के,
भाव है सुहाने शिव के, हम तो है दीवाने शिव के,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बोल बम।
हँसते है कभी कभी रोते है, कभी पाते है हम कभी खोते है,
हम जागते है कभी सोते है, है सारे शिव के ही खेल,
गिरते है और कभी सँभलते है, रुकते है कभी कभी चलते है,
मौसम जो रंग बदलते है, है सारे शिव के ही खेल,
चुके ना निशाने शिव के, हम तो है दीवाने शिव के,
भाव है सुहाने शिव के, हम तो है दीवाने शिव के,
ये दुनिया में जो हो रहा, वो है सारी ही शिव की ही रज़ा,
भाव है सुहाने शिव के, हम तो है दीवाने शिव के,
कह रहे मस्ताने शिव के, हम तो है दीवाने शिव के,
बोल बम बोल बम,
बोल बम बोल बम…….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile