बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है भजन लिरिक्स

जय भोलेनाथ! पंडित सत्य प्रकाश के साथ हम आज बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है भजन का गान करेंगे। इस भजन में भगवान शिव की अद्वितीय शक्ति और कृपा का वर्णन है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि भगवान शिव के आशीर्वाद से किसी भी व्यक्ति की बिगड़ी हुई किस्मत को सुधारा जा सकता है।

Bigadi Kismat Ko Banana Shiv Bhole Ka Kaam Hai Bhajan Lyrics

बिगड़ी किस्मत को बनाना,
शिव भोले का काम है,
रोते को पल में हसाना,
शिव भोले का काम है,
बिगडी किस्मत को बनाना,
शिव भोले का काम है,
रोते को पल में हसाना,
शिव भोले का काम है।।

किस पे कब खुश होंगे भोले,
जानता कोई नहीं,
फूल पतझड़ में खिलाना,
शिव भोले का काम है,
बिगडी किस्मत को बनाना,
शिव भोले का काम है।।

रास्ता मुश्किल हो कितना,
गिरने देते है नहीं,
राहों पे चलना सीखना,
शिव भोले का काम है,
बिगडी किस्मत को बनाना,
शिव भोले का काम है।।

शिव की किरपा नित्य बरसे,
बंदे इस संसार में,
‘देवेंद्र’ को अपना बनाना,
शिव भोले का काम है,
बिगडी किस्मत को बनाना,
शिव भोले का काम है।।

बिगड़ी किस्मत को बनाना,
शिव भोले का काम है,
रोते को पल में हसाना,
शिव भोले का काम है,
बिगडी किस्मत को बनाना,
शिव भोले का काम है,
रोते को पल में हसाना,
शिव भोले का काम है।।

“बिगड़ी किस्मत को बनाना शिव भोले का काम है” भजन हमें भगवान शिव की अनमोल कृपा और शक्ति का अहसास कराता है। जब हम शिव जी के चरणों में समर्पित होते हैं, तो वह हमें हर प्रकार के संकट और कठिनाइयों से उबारते हैं। उनके आशीर्वाद से हमारी किस्मत सवर सकती है। यदि आप और अधिक शिव भक्ति में रमना चाहते हैं, तो शिव तुम कितने सुंदर हो, महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए, भोले बाबा शरण में तुम्हारी, और कितना विष पी डाला भोले भाले सरकार जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और अपने जीवन को शिव जी के आशीर्वाद से सशक्त बनाएं।

Leave a comment