Bholenath Tumhare Mandir Me
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में, मैं नया पुजारी आया हूं,
पूजा में कुछ भी लाया नहीं, बस अलख जगाने आया हूं…..
मन को तो बनाया मंदिर है, और मूर्ति तेरी बिठाई है,
पूजा की शक्ति दो भोले, मैं शरण तुम्हारी आया हूं,
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में, मैं नया पुजारी आया हूं….
है बरसों की तो बात ही क्या, युग बीते तुमको पाने में,
अब तो आ जाओ मेरे भोले, मैं तुम्हें मनाने आया हूं,
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में, मैं नया पुजारी आया हूं….
इस बैर भाव की दुनिया में, कोई भी मित्र नही मिलता,
जब नाम सुना भोले तेरा, तुम्हें मित्र बनाने आया हूं,
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में, मैं नया पुजारी आया हूं….
मन को तो बनाया मंदिर है, और मूर्ति तेरी बिठाई है,
पूजा की शक्ति दो भोले, मैं शरण तुम्हारी आया हूं,
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में, मैं नया पुजारी आया हूं….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile