Bholenath Piya Chhodo Mori Baiya
भोलेनाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे…..
सुन भोले जोगियां,
ना घोटूं तेरी भंगहिया
गौरा तेरी मजबूर है
भांग में घोटा लगा ना सकुंगी,
थक के होगी चूर मैं,
दुखे दोनों मेरे हाथ रे पीहर जावण दे,
भोलेनाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे…..
सुनले गोरा रानी,
करो न नादानी
भांग को पीना जरुरी है,
भांग बिना मैं रह ना सकूंगा,
भोला तेरा मजबूर है,
मेरी पूरी करदे मांग,
भांग मन्ने पीवण दे
भोलेनाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे…..
सुनो शिव रसियां,
ना छोड़ोगे भंगियाँ
जाएगी गोरा तुम से दूर है
मुँह मैं तुमसे मोड़ लूंगी,
किया नशा जो भरपूर है
अब लेके गणेश को साथ,
पीहर जावन दे
भोलेनाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे….
गोरा बात मान ले,
तू हाल मेरा जान ले,
भांग तो पीनी जरूर है
आज ही पीऊंगा भांग,
कल ना पीऊंगा शर्त्त ये मंजूर है
भांग मने पीवण दे
भोलेनाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile