भोलेनाथ को मनाने हम भी आए हैं भजन लिरिक्स

हम सभी का एक ही उद्देश्य है – भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना। भजन भोलेनाथ को मनाने हम भी आए हैं में भक्त अपनी भावनाओं और श्रद्धा से भोलेनाथ को मनाने के लिए आए हैं। इस भजन के माध्यम से हम समझते हैं कि शिवजी की महिमा अपरंपार है और उनका आशीर्वाद ही हमें जीवन की मुश्किलों से उबार सकता है।

Bholenath Ko Manane Hum Bhi Aaye Hai Bhajan Lyrics

भोलेनाथ को मनाने,
हम भी आए हैं,
हम भी आए हैं रे भक्तो,
हम भी आए हैं,
हर की पैड़ी पर गोता खाने,
हम भी आए हैं।।

पहन कर हम केसरीया चोला,
शिव की नगरी चाल पड़े,
बम बम के जयकारों से हम,
शिव शम्भू का ध्यान करें,
हर की पैड़ी पर गोता खाने,
हम भी आए हैं।।

तीन लोक का स्वामी है शिव,
श्रृष्टि का रखवाला है,
नील कंठ कहलाया जब वो,
पीता विष का प्याला है,
नील कंठ के दर्शन पाने,
हम भी आए हैं।।

जब जब पाप बढ़ा धरती पर,
शिव ने करी सहाई है,
दुष्टों को है मार गिराता,
सेवक की लाज बचाई है,
भोलै शंकर को मनाने,
‘सुरेन्द्र’ हम भी आए हैं।।

भोलेनाथ को मनाने,
हम भी आए हैं,
हम भी आए हैं रे भक्तो,
हम भी आए हैं,
हर की पैड़ी पर गोता खाने,
हम भी आए हैं।।

भजन “भोलेनाथ को मनाने हम भी आए हैं” में भक्त की गहरी श्रद्धा और भगवान शिव के प्रति अडिग विश्वास को महसूस किया जा सकता है। यही सच्ची भक्ति है, जब हम दिल से भगवान शिव से आशीर्वाद की कामना करते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनका साथ चाहते हैं। अगर आप भगवान शिव की महिमा और आशीर्वाद का अनुभव और गहराई से करना चाहते हैं, तो भोले बाबा की महिमा, बम बम भोले, शिव शंकर भोला भाला और भोले शंकर दानी तू जैसे अन्य भजनों को पढ़ें और भगवान शिव के साथ अपनी भक्ति को और बढ़ाएं।

Leave a comment