भोलेनाथ है वो मेरे भोलेनाथ हैं भजन लिरिक्स

भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के लिए साक्षात करुणा और कृपा के स्रोत हैं। भजन भोलेनाथ हैं वो, मेरे भोलेनाथ हैं इसी प्रेम और भक्ति की भावना को दर्शाता है, जहाँ भक्त अपने आराध्य महादेव की महिमा का गुणगान करता है और उन्हें अपनी आत्मा का आधार मानता है। आइए, इस भजन को पढ़कर महादेव की भक्ति में लीन हों।

Bholenath Hai vo Mere Bholenath hai

हर इक डगर पे हरपल,
जो मेरे साथ हैं,
भोलेनाथ है वो मेरे
भोलेनाथ हैं,
देवों के देव हैं वो
नाथों के नाथ हैं,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं।।

नीलकंठ महादेव विष को पिये हैं,
असुरों देवों को वर एक सा दिए हैं
फर्क न किये,
हर कष्ट हर लिए
जिनके आगे प्राणी सब,
जोड़े हाथ है
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं।।

हाथ में त्रिशूल है बाघम्बर कमर में,
दूजे हाथ डमरू है बाजे नाद स्वर में
नन्दी पे सवार,
हैं भोले त्रिपुरार
जटा में हैं गंगा और,
चन्द्र माथ है
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं।।

जल जो चढ़ाए उसे यम से उबारे
बेल के चढाने से भरते भंडारे,
दूध अक्षत के संग
धतूरा और भँग,
वैभव सुख धन की करते
बरसात हैं,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं।।

हर इक डगर पे हरपल
जो मेरे साथ हैं,
भोलेनाथ है वो मेरे
भोलेनाथ हैं,
देवों के देव हैं वो
नाथों के नाथ हैं,
भोलेनाथ हैं वो मेरे,
भोलेनाथ हैं।।

भोलेनाथ के नाम का जाप करने मात्र से ही सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं। वे अपने भक्तों के लिए सहज सुलभ हैं और उनकी भक्ति को सहर्ष स्वीकार करते हैं। यदि आप शिव महिमा से जुड़े अन्य भजनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो जय महाकाल, तेरी है महिमा अपार, उज्जैन नगरी देखो रे भैया, देवों से भरपूर है, दरबार ये भोलेनाथ का है, यहाँ जो मांगो वो मिलता है, और भोले बाबा के द्वार, सबका होता उद्धार जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव भक्ति में रम जाएं। हर-हर महादेव! 🚩

Share

Leave a comment