Bhole Tumhe Parvat Ka Raja Kisne Banaya Hai
भोले तुम्हें पर्वत का राजा किसने बनाया है….-3
माथे पर चंदा है जटाओं में गंगा है,
गंगा का राजा भोले, तुम्हें किसने बनाया है,
भोले तुम्हें पर्वत का राजा किसने बनाया है॥
कानों में कुंडल है गले सर्प माला है,
नागों का राजा भोले, तुम्हें किसने बनाया है,
भोले तुम्हें पर्वत का राजा किसने बनाया है॥
हाथ में डमरू है तन बाघमबर है,
डमरु का राजा भोले, तुम्हें किसने बनाया है,
भोले तुम्हें पर्वत का राजा किसने बनाया है॥
संग में गौरा है गोदी में गणपत है,
गणपत का पापा भोले, तुम्हें किसने बनाया है,
भोले तुम्हें पर्वत का राजा किसने बनाया है॥

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile