भोले तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए भजन लिरिक्स

भोले तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए — यह भजन शिव भक्तों की असीम श्रद्धा और समर्पण को व्यक्त करता है। भोलेनाथ के चरणों की धूल भी भक्तों के लिए सबसे बड़ा वरदान होती है, क्योंकि वह मोक्ष और शांति का द्वार खोलती है। यह भजन हमें शिवजी की कृपा और उनके चरणों की महिमा का अनुभव कराता है। तो आइए, हम भी शिव शरण में आकर उनकी भक्ति में लीन हों।

Bhole Tere Charno K Gar Dhul Jo Mil Jaye

भोले तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए
बाबा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए।।

सुनता हूँ तेरी रहमत,
दिन रात बरसती है
एक बूँद जो मिल जाए,
मन की कलि खिल जाए
भोले तेरे चरणो की,
गर धूल जो मिल जाए
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए।।

ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ
जितना इसे समझाऊं,
उतना ही मचल जाए
भोले तेरे चरणो की,
गर धूल जो मिल जाए
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए।।

नजरों से गिराना ना,
चाहे लाख सजा देना
नजरो से जो गिर जाए,
मुश्किल है संभल पाए
भोले तेरे चरणो की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी
तकदीर बदल जाए।।

भोले इस जीवन में,
बस एक तमन्ना है
तुम सामने हो मेरे,
मेरा दम ही निकल जाए
राधे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए।।

भोले तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए
बाबा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए।।

महादेव के चरणों की भक्ति से ही जीवन सफल होता है, और यह भजन उसी भक्ति का सुंदर चित्रण करता है। जो भी शिवजी के चरणों में अपना मन समर्पित करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। इसी दिव्यता को महसूस करने के लिए भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन , भरोसा महाकाल का , शिव तो ठहरे सन्यासी गौरा पछताओगी और दूल्हा उज्जैनी वाला पहने है मुंड की माला जैसे भजनों को भी करें और शिव की कृपा का अनुभव करें। ????????

Leave a comment