भोले शंकर हम भक्तो से करते कितना प्यार लिरिक्स

भोलेनाथ की भक्ति में सबसे अनमोल एहसास उनका प्रेम है, जो वे अपने भक्तों पर सदैव बरसाते हैं। भोले शंकर हम भक्तों से करते कितना प्यार भजन में इसी दिव्य प्रेम और करुणा का वर्णन किया गया है। यह भजन हमें यह अनुभव कराता है कि महादेव केवल एक देवता नहीं, बल्कि हमारे सच्चे संरक्षक और स्नेही ईश्वर हैं, जो अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं। आइए, इस भावपूर्ण भजन के माध्यम से शिवजी की कृपा का आनंद लें।

Bhole Shankar Ham Bhakton Se Karte Kitna Pyar

भोले शंकर हम भक्तो से,
करते कितना प्यार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।।

हमने तो सबकुछ,
अर्पण किया है,
चौखट पे तेरी,
समर्पण किया है,
भोले तुम्हे भी हम दीनो की,
कितनी है दरकार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।।

आँखे हमारी बाबा,
दर्शन को तरसे,
तेरी जुदाई में ये,
रह रह के बरसे,
भोले तुम्हे भी रहता होगा,
भक्तो का इंतजार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।।

‘हर्ष’ बना है बाबा,
तेरा दीवाना,
क्या तू भी चाहे कहना,
कैसा छिपाना,
भोले कही ना हो ये हमारा,
एक तरफ़ा ही प्यार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।।

भोले शंकर हम भक्तो से,
करते कितना प्यार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।।

भोलेनाथ का प्रेम उनके हर भक्त के लिए असीमित है, और यही प्रेम हमें उनकी भक्ति में डूबने की प्रेरणा देता है। उनकी महिमा को और अधिक समझने के लिए ओ शंकर मेरे कब होंगे दर्शन तेरे, शिव ने श्रृंगार किया है गौरा क्या बाकी, भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन, और “चलती है सारी सृष्टि महाकाल के दर से जैसे अन्य भजनों को भी अवश्य पढ़ें और महादेव की भक्ति में मग्न हो जाएं। ????????

Leave a comment