Bhole Nath Bane Dekho Dulha
भोले नाथ बने देखो दूल्हा गोरा रानी बनी है दुल्हनिया
आये सझ धज के भूतो की टोली करती गोरा की सखियाँ ठिठोली,
भोले शंकर भी कुछ कम नही है अपनी सूरत बना ली मोहनिया
भोले नाथ बने देखो दूल्हा गोरा रानी बनी है दुल्हनिया
चाँद सी लग रही गोरा रानी
मुखड़ा लगता है उनका नुरानी
हाथ कंगन है माथे पे बिंदियाँ
बाजे पैरो में छम छम पेजनिया
भोले नाथ बने देखो दूल्हा गोरा रानी बनी है दुल्हनिया
तीनो लोको के घन है बाराती शिव के शुकर शानिषर है साथी
सारा भ्र्हमांड खुश हो रहा है
नृत करते है चंदा चन्दनिया
भोले नाथ बने देखो दूल्हा गोरा रानी बनी है दुल्हनिया

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile