Bhole Nath Ban Ke Vishwanath Ban Ke
भोले नाथ बन के, विश्वनाथ बन के,
चले आना, प्रभु जी चले आना ll
तुम अदभुत, रूप में आना ll
डमरुँ हाथ ले के, गोरा साथ ले के,
चले आना, प्रभु जी चले आना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कभी राम के, रूप में आना ll
धनुष हाथ ले के, सीता साथ ले के,
चले आना, प्रभु जी चले आना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कभी श्याम के, रूप में आना ll
मुरली हाथ ले के, राधा साथ ले के,
चले आना, प्रभु जी चले आना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कभी विप्र, सुदामा बन के ll
तंदुल साथ ले के, लकुटी हाथ ले के,
चले आना, प्रभु जी चले आना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कभी भक्तों को, अपने देने ll
दान हाथ ले के, मान साथ ले के,
चले आना, प्रभु जी चले आना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile