Bhole Nath Ban Ke
भोले नाथ बन के, विश्वनाथ बन के,
चले आना, प्रभु जी चले आना ll
तुम किसी भी, रूप में आना ll
वैज नाथ बन के, काशी नाथ बन के,
आ जाना, दरस मोहे दे जाना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तुम हनुमत, रूप में आना ll
रघुवर साथ ले के, गदा हाथ ले के,
चले आना, दरस मोहे दे जाना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गोरख नाथ, रूप में आना ll
चेले साथ ले के, संगजा मात ले के,
चले आना, दरस मोहे दे जाना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आ के धरती से, पाप मिटाना ll
गरों को साथ ले के, त्रिशूल हाथ ले के,
आ जाना, दरस मोहे दे जाना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वीरान के, कष्ट मिटाना ll
करुणा दान दे के, भक्ति ज्ञान दे के,
चले जाना, दरस मोहे दे जाना,
भोले नाथ बन के,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile