Bhole Maan Ja Bhole Main Teri Ghotungi Bhang
भोले मान जा भोले मै तेरी घोटूंगी भांग,
हाय भोले मान जा,
भोले मै तेरी घोटूंगी भांग,
भोले मान जा….
भोले छोड़ दे अडी रे,
तेरी गौरा खड़ी मै,
तन्ने ला द्युंगी भांग,
भोले मान जा……
तू मेरा प्राण है भोला,
मै तेरी जान रे,
काहे तू भोला मुझको,
करता परेशान रे,
हो तू ख़ुशी ही भला रे,
मै तन्ने ला द्युंगी भांग,
भोले मान जा…..
तेरे संग जीना मरना,
दुःख सुख मै सह लुंगी,
जैसे रखेगा भोले,
वैसे मै रह लुंगी,
हो तू तो दिल में बसा,
मेरे मन में बसा,
मै तन्ने ला द्युंगी भांग,
भोले मान जा…..
अपने हाथो से भंगिया,
घोट के पिलाउंगी,
हर जनम में भोले,
साथ तेरा चाहूंगी,
हो मेरी प्रीत में बंधके,
तेरे साथ रहू बनके,
मै तन्ने ला द्युंगी भांग,
भोले मान जा……
भोले छोड़ दे अडी रे,
तेरी गौरा खड़ी मै,
तन्ने ला द्युंगी भांग,
भोले मान जा…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile