भोले की किरपा जिस पर भी रहती है भजन लिरिक्स

भोले की कृपा जिस पर भी रहती है — यह भजन उन भक्तों के लिए है जो महादेव की अनंत कृपा पर विश्वास रखते हैं। शिवजी के भक्तों का जीवन उनकी दया से संवर जाता है, और हर संकट महादेव की कृपा से दूर हो जाता है। यह भजन हमें यह स्मरण कराता है कि जो भी सच्चे मन से भोलेनाथ की भक्ति करता है, उस पर महादेव की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए, इस भजन के माध्यम से भोलेनाथ की कृपा का गुणगान करें।

Bhole Ki Kirapa Jis Par Bhi Rahti Hai

भोले की किरपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
पूछ लो चाहे जाके,
इसके भक्तो से,
मैं नही कहता,
सारी दुनिया कहती है,
भोलें की किरपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।1।

प्यार का सागर है ये,
करुणा की मूरत है,
साथ है बाबा तो फिर,
किसकी जरुरत है,
मूरत इसकी,
जिसके दिल में होती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
भोलें की किरपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।2।

बाबा के चरणो में,
तीरथ धाम है सारे,
है यही पे स्वर्ग,
आकर देख ले प्यारे,
जिसकी आँखे
इसके चरण को धोती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
भोलें की किरपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।3।

प्रेम से जिसने भी,
बाबा को पुकारा है,
भोले ने आकर,
दिया उसको सहारा है,
भोलेनाथ की माला,
का जो मोती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
भोलें की किरपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।4।

वो है बड़भागी जिसे,
बाबा ने अपनाया,
है मेरे सर पर भी,
उसके प्यार का साया,
‘सोनू’ जिसकी चिंता,
बाबा करते है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
भोलें की किरपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।5।

भोले की किरपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है,
पूछ लो चाहे जाके,
इसके भक्तो से,
मैं नही कहता,
सारी दुनिया कहती है,
भोलें की किरपा,
जिस पर भी रहती है,
उसके घर में सुख की,
गंगा बहती है।6।

महादेव की कृपा जिस पर होती है, उसे कोई डगमगा नहीं सकता। जीवन की हर कठिनाई शिव जी के आशीर्वाद से सरल हो जाती है। यदि यह भजन आपको शिवमय कर गया, तो भोले के हाथों में है भक्तों की डोर, शिव ही बसे हैं कण-कण में, जिसकी लागी लगन भोलेनाथ से, और भोले बाबा ने पकड़ा हाथ अकेला मत समझो जैसे अन्य भजनों को भी जरूर पढ़ें और शिव आराधना में लीन हो जाएं। हर हर महादेव! 🙏🚩

Share

Leave a comment