Bhole Ki Aai Hai Barat
भोले की आई है बारात
धुन- मत्थे ते चमकन वाल
भोले की, आई है बारात, सब को बधाई हो ll
आई है, गौरां जी के द्वार, सब को बधाई हो l
भोले की, आई है बारात,
क्या कुछ, पहना, दूल्हे ने सखियों ll
गौरा ये, पूछ रही आज, सब को बधाई हो l
भोले की, आई है बारात,
भस्म, रमाए गले, सर्पों की माला ll
जटा में है, गंगा साथ, सब को बधाई हो l
भोले की, आई है बारात,
कैसा, है मुखड़ा, दूल्हे का सखियों ll
दिल क्यों ये, धड़के बार बार, सब को बधाई हो l
भोले की, आई है बारात,
मुखड़ा, क्या पूछे गौरां, बुढ्ढा सो साल का ll
ना मुंह में, दांत ना ही आंत, सब को बधाई हो l
भोले की, आई है बारात,
कौन-कौन, बाराती, आए ससुराल से ll
शगुन में, लाए क्या साथ, सब को बधाई हो l
भोले की, आई है बारात,
भूत, प्रेत आए, सारे बराती ll
सर्पों की, गूंजे फुंकार, सब को बधाई हो l
भोले की, आई है बारात,
हाथ जोड़, कहे गौरां, सुनो भोले नाथ जी ll
शादी तो, दूर की है बात, होगी जग हंसाई हो l
भोले की, आई है बारात,
रूप, बनाया सुंदर, उम्र सौलह की ll
फूलों की, हुई बरसात, सबको बधाई हो l
भोले की, आई है बारात,
हर हर महांदेव

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile