Bhole Ke Jata Viraje Ganga Aalishan
तेरे पूजन को भोलेनाथ बना दिया मंदिर आलीशान,
मंदिर आलीशान बना दिया मंदिर आलीशान,
तेरे पूजन को भोलेनाथ बना दिया मंदिर आलीशान….
शीश भोले के जटा विराजे गंगा आलीशान,
तेरे पूजन को भोलेनाथ बना दिया मंदिर आलीशान….
माथे भोले के चंदा विराजे चमक है आलीशान,
तेरे पूजन को भोलेनाथ बना दिया मंदिर आलीशान….
गले भोले के मुंडो की माला नाग है आलीशान,
तेरे पूजन को भोलेनाथ बना दिया मंदिर आलीशान….
हाथ भोले की त्रिशूल सोहै डमरु है आलीशान,
तेरे पूजन को भोलेनाथ बना दिया मंदिर आलीशान….
अंग भोले के बाघमबर सोहै भस्मी है आलीशान,
तेरे पूजन को भोलेनाथ बना दिया मंदिर आलीशान….
संग भोले के गोरा सोहै नंदी है आलीशान,
तेरे पूजन को भोलेनाथ बना दिया मंदिर आलीशान….
गोद भोले के गणपत सोहै पुज रहा संसार,
तेरे पूजन को भोलेनाथ बना दिया मंदिर आलीशान…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile