Bhole Ji Tanak So Kaam Hamaro
भोले जी तनक सो काम हमारो,
मानु एहसान तुम्हारो,
हाँ हाँ रे शम्भू तनक सो काम हमारो,
मानु एहसान तुम्हारो॥
अरे सब अम्बर की चटक चुनरिया,
हमको नाथ मंगाए दियो,
जितने तारे होये गगन में,
चुनर में लगवा दियो,
अरे हस हस गोरा कहे नाथ से,
पल्ले पे धुरव को तारो, मानु एहसान तुम्हारो,
भोले जी तनक सो काम हमारो, मानु एहसान तुम्हारो,
अरे भोले छोटो सो काम हमारो, मानु एहसान तुम्हारो॥
अरे सब धरती को हरो घागरो,
हमको नाथ सिंवा दियो,
अगनि की तो अंगिया बनवाइयो,
पानी की तो गोत लगा दियो,
अरे हस हस गोरा कहे नाथ से,
अरे हस हस गोरा कहे नाथ से,
भोले शेष नाग को नाडो, मानु एहसान तुम्हारो,
अरे भोले छोटो सो काम हमारो, मानु एहसान तुम्हारो॥
ऊँची अटारी चन्दन किवाड़ी,
हमको नाथ बनवा दियो,
अरे धरती से तो अधर राखियो,
अम्बर से न लगा देयो,
अरे हस हस गोरा कहे नाथ से,
अरे हस हस गोरा कहे नाथ से,
भोले पेहरो लगे तुम्हारो, मानु एहसान तुम्हारो,
अरे भोले छोटो सो काम हमारो, मानु एहसान तुम्हारो,
अरे भोले छोटो सो काम हमारो, मानु एहसान तुम्हारो,
मानु एहसान तुम्हारो……..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile