Bhole Hum Pe Na Chale Silbatta
हम पर ना चले सिलबट्टा हमारे पिया….
घोट घोटत कुंडी घिस गई,
हाथों में पड़ गए छाले हमारे पिया,
भोले हम पे ना चले सिलबट्टा हमारे पिया….
एक दिना की होए तो घोटू,
रोज रोज को है रट्टा ओ भोले पिया,
भोले हम पे ना चले सिलबट्टा हमारे पिया….
जा दिन से मैं ब्याह के आई,
बाज रहा है सिलबट्टा ओ भोले पिया,
भोले हम पे ना चले सिलबट्टा हमारे पिया….
शिव गोरा में हो गई लड़ाई,
हो गई गुत्थमगुत्था हमारे पिया,
भोले हम पे ना चले सिलबट्टा हमारे पिया….
ब्रह्मा विष्णु मनायवे को आए,
हमरो मनावे सिंगटटा ओ भोले पिया,
भोले हम पे ना चले सिलबट्टा हमारे पिया…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile