Bhole Damaruwale Tera Saccha Darbaar Hai
भोले डमरूवाले तेरा, सच्चा दरबार है,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है…..
भक्तों के खातिर, कलयुग में आया,
दरबार अपना, भोले डमरू लगाया,
अपने भगत के लिये, करता चमत्कार हैं,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है……..
आवाज जिसने, दिल से लगाई,
बिगड़ी हुई को, पल में बनाई,
दीन और दुखी के लिए, हरदम तैयार है,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है…….
दरबार तेरा, सबसे निराला,
कलयुग में तेरा, है बोल बाला,
भोले चरणोँ में, करता नमस्कार है,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है…………
भोले डमरूवाले तेरा, सच्चा दरबार है,
तेरी जय जयकार बाबा, तेरी जय जयकार है…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile