Bhole Damaru Wale Bam Bam
भोले भंडारी जटा धारी गंगा धारी,
बाबा डमरू वाले बम बम
शिव डमरू वाले बम बम
भोले डमरू वाले बम बम
कानो में कुंडल बाबा तन मृग शाला
सुंदर रूप है नैन विशाला
त्रिनेत्र धारी भस्म रमाये मत वारे
बाबा भोले भाले बम बम
शिव भोले भाले बम बम
हो शिव शंकर भोले केलाश वासी
तुझसे बड़ा न कोई सन्यासी,
नागो की माला भोले बाबा कंठ ढाले
शिव शंकर बम बम बम
महाकालेश्वर धाम तुमहारा
नील कंठ भोले बाबा द्वार है प्यारा
त्रिशूल धारे बाबा दुष्टों को संगारे
हे घन के गणेशा तेरी हॉवे जय जय कार
शिव भोले भाले बम बम
अमर नाथ हो बाबा तुम भरफानी
भूखे को अन देते प्यासे को पानी
बिगड़ी मेरी भोले बाबा तू सवारे
बाबा शिव भोले बम बम

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile