Bhole Bhole Dani Tu Dayalu Tu Kripalu
भोले भोले दानी,
तू दयालु तू कृपालु,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।
मेरी दुनिया बस तू है,
अब दूसरा ना कोई,
मेरे बाबा बिन तेरे,
मुझे आसरा ना कोई,
नैया की पतवार तू ही है,
मेरा खेवनहार तू ही है,
बात ये मैंने जानी,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।
तेरे होते मेरे बाबा,
चिंता करूँ मैं कैसी,
है भरोसा तू हरेगा,
विपदा हो चाहे जैसी,
चिंता फिकर मिटाए तू ही,
विपदा दूर भगाए तू ही,
कौन है तेरा सानी,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।
जग छुटे चाहे बाबा,
तेरा साथ ना ये छुटे,
मेरा भोला वरदानी,
मुझसे कभी ना रूठे,
‘हर्ष’ तेरे चरणों का चेरा,
तू मालिक मैं सेवक तेरा,
मैं मुर्ख तू ज्ञानी,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।
भोले भोले दानी,
तू दयालु तू कृपालु,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
भोलें भोले दानी।।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile