Bhole Bhandari Tera Jaisa Koi Nahi Hai
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय…..
तेरा जैसा कोई नहीं है,
दीनन को हितकारी ,
भोले भण्डारी,
मेरे भोले भण्डारी,
तेरे जैसा कोई नहीं है,
दीनन को हितकारी । -2
तुम समान दाता नहीं कोई,
जग में देत दिखाई,
दान देइ लंका रावण को,
पार्वती पछताई -2
आप पवन सूत रूप बनाकर,
लंका सारी जाली….
भोले भण्डारी,
मेरे भोले भण्डारी…..
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय…
निशदिन भाँग घुटे कुटिया मा,
घोटत घोटत हारी
आपको मंगल है जंगल में,
सबको दुनियादारी
भंग संग सिर गंग चढ़ावे,
होत मगन त्रिपुरारी….
भोले भण्डारी,
मेरे भोले भण्डारी…..
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय….
आप को नाप सको ना कोई,
हार हार जन भाजे,
देवकली हैं नाम पड्यो,
प्रभु यमुना पुलिन विराजे -2
जन अंकुश की लाज रखैया,
दीनन के हितकारी….
भोले भण्डारी,
मेरे भोले भण्डारी…..
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile