Bhole Bhandari Bam Bam
जिसकी ताकत से सारी दुनिया है कायम,
ऐसे हर हर महादेव की अराधन में है दम,
महाकाल शिव बम बम बम,
भोले भंडारी बम बम बम…..
शिव भोले भक्तों के प्रेमी,
धुनि रमाके कर ते बम भोले,
मस्त मलग भक्त्ति में हो जा,
सब दुख दूर होंगे होले होले,
शरणागत हो जा बाबा के,
भवसागर तर जायेगा हम,
महाकाल शिव बम बम बम
भोले भंडारी बम बम बम….
पार्वती के तप ब्रत करके,
मन वांछित बर पाया शिब भोला,
हर काम बन गया उसका,
जिसने भी शिव शंकर शंभु बोला,
एक बार अपनालो बाबा को,
महादेव की भक्ति में है दम,
महाकाल शिव बम बम बम
भोले भंडारी बम बम बम….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile