Bhole Bhandari Aao Angana Hamare
भोले भंडारी महादेव जी,
आओ अंगना हमारे,
भोले भंडारी महादेव जी,
आओ अंगना हमारे,
कार्तिक गणेश पार्वती को भी लाओ जी,
कार्तिक गणेश पार्वती को भी लाओ जी,
करुणा का…
हाँ करुणा का अमृत बरसाओ जी,
आओ अंगना हमारे,
भोले भंडारी महादेव जी,
आओ अंगना हमारे।
नमः शिवाय जप पूजा करुँगी,
नमः शिवाय जप पूजा करुँगी,
भांग धतूर बेलपत्र चढ़ाउंगी,
भांग धतूर बेलपत्र चढ़ाउंगी,
पार्वती…
हाँ पार्वती को सजाऊंगी,
आओ अंगना हमारे,
भोले भंडारी महादेव जी,
आओ अंगना हमारे।
बाघम्बर चोला संग नागों की माला,
बाघम्बर चोला संग नागों की माला,
पी लुंगी मैं शिव तेरे विष का प्याला,
पी लुंगी मैं शिव तेरे विष का प्याला,
गणपति…
हाँ गणपति को लड्डू खिलाऊंगी,
आओ अंगना हमारे,
भोले भंडारी महादेव जी,
आओ अंगना हमारे।
लाख जतन से तुझको बुलाऊंगी,
लाख जतन से तुझको बुलाऊंगी,
आने के बाद प्रभु जाने ना दूंगी,
आने के बाद प्रभु जाने ना दूंगी,
कार्तिक को….
हाँ कार्तिक को भी मैं मनाऊंगी,
आओ अंगना हमारे,
भोले भंडारी महादेव जी,
आओ अंगना हमारे,
भोले भंडारी महादेव जी,
आओ अंगना हमारे।
भोले भंडारी महादेव जी,
आओ अंगना हमारे,
भोले भंडारी महादेव जी,
आओ अंगना हमारे………….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile