भोले बाबा तेरी महिमा अपार माया तेरी तू ही जाने पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव की अनंत महिमा और उनकी शक्तियों का एक सुंदर बयान है। इस भजन में भक्त भगवान शिव की दिव्य माया और उनके अद्वितीय रूप का वर्णन करते हुए, उनकी महिमा के बारे में गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। शिव जी की माया अपार है, और हम सब उनका अनुग्रह पाने के लिए उनके चरणों में समर्पित होते हैं।
Bhole Baba Teri Mahima Apar Maya Teri Tu Hi Jane Bhajan Lyrics
भोले बाबा तेरी महिमा अपार,
माया तेरी तू ही जाने,
ओ भोलें बाबा तेरी महिमा अपार,
माया तेरी तू ही जाने,
तू ही जाने हो भोले तू ही जाने,
तू ही जाने हो भोले तू ही जाने,
ओ सारी दुनिया का पालनहार,
माया तेरी तू ही जाने।।
भक्तो के भय रक्षक शंकर,
बिन मांगे सब देते,
ओ भोले बिन मांगे सब देते,
ओ हो ऐसे दीनानाथ दयालु,
सब संकट हर लेते,
ओ भोले सब संकट हर लेते,
ओ हो शिव शंकर भोलेनाथ,
बाबा रहना हरपल साथ,
शिव शंकर भोलेनाथ,
बाबा रहना हरपल साथ,
ओ करो भगतो पर उपकार,
की माया तेरी तू ही जाने,
भोलें बाबा तेरी महिमा अपार,
माया तेरी तू ही जाने।।
रावण सा लंकापति राजा,
भया परम तपधारी,
ओ भोले भया परम तपधारी,
ओ शिश काटकर किए चरन मे,
पाकर दया तिहारी,
ओ भोले पाकर दया तिहारी,
ओ हो शक्ति दी दाता भरपूर,
होकर मद में वो मजबूर,
शक्ति दी दाता भरपूर,
होकर मद में वो मजबूर,
चला अनिती के मार्ग आप,
की माया तेरी तू ही जाने,
भोलें बाबा तेरी महिमा अपार,
माया तेरी तू ही जाने।।
भस्मासुर ने करी तपस्या,
वर दिनों त्रिपुरारी,
ओ भोले वर दिनों त्रिपुरारी,
ओ हो जिसके सिर पर हाथ घुमाया,
होगा भस्म करारी,
ओ वो तो होगा भस्म करारी,
दौडा दुष्ट ले वरदान,
वो तो माँ शक्ति के लार,
दौडा दुष्ट ले वरदान,
वो तो माँ शक्ति के लार,
खुद जल बल हो गया छार,
की माया तेरी तू ही जाने,
भोलें बाबा तेरी महिमा अपार,
माया तेरी तू ही जाने।।
‘नानु पंडित’ कहे शिव शंकर,
करके जय जयकारी,
ओ भोले करके जय जयकारी,
ओ हो ‘माली प्रकाश’ करे प्रभु विनती,
करो कृपा तिहारी,
ओ भोले करो कृपा तिहारी,
ओ हो सुनलो ‘महेंद्र’ की पुकार,
हम सब आये तेरे द्वार,
सुनलो ‘महेंद्र’ की पुकार,
हम सब आये तेरे द्वार,
मेरी अरजी है प्रभु बारम्बार,
की माया तेरी तू ही जाने,
भोलें बाबा तेरी महिमा अपार,
माया तेरी तू ही जाने।।
भोले बाबा तेरी महिमा अपार,
माया तेरी तू ही जाने,
ओ भोलें बाबा तेरी महिमा अपार,
माया तेरी तू ही जाने,
तू ही जाने हो भोले तू ही जाने,
तू ही जाने हो भोले तू ही जाने,
ओ सारी दुनिया का पालनहार,
माया तेरी तू ही जाने।।
“भोले बाबा तेरी महिमा अपार माया तेरी तू ही जाने” भजन भगवान शिव की अपार महिमा और उनके अनंत आशीर्वाद की गवाही है। जब हम भगवान शिव की महिमा को पूरी श्रद्धा से पढ़ते और समझते हैं, तो हमें यह एहसास होता है कि उनका आशीर्वाद हमारे जीवन को सुख और शांति से भर देता है। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, उसे भगवान शिव की कृपा से जीवन में सफलता और सुख की प्राप्ति होगी। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी”, “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “भोले तेरे द्वार का दीवाना” और “महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile