Bhole Baba Nandi Pe Aayenge
सिर पे बांध के जटाएं,
नाग गले में लटकाए,
तन पे भस्मी रमाए,
सोना बागंभर सजाए -2
गोरा दुलहन बनाके,
तुझे ले ही जाएंगे,
बन्ना बनके भोले बाबा तो नंदी पे आएंगे।
ब्रहमा विष्णु आगे पीछे,
भोले बाबा के सजेंगे,
पहले कहीं बजे ना होंगे,
ऐसे बाजे भी बजेंगे
शादी में ठुमके कई,
देव लगाएंगे,
बन्ना बनके भोले बाबा तो नंदी पे आएंगे।
पूरे तीन लोक में आया,
ऐसा आज खुशी का मौका
चर्चा करे देविया सारी,
चम चम चमके कोका
भोले शंकर जी आके,
तेरी मांग सजाएंगे,
बन्ना बनके भोले बाबा तो नंदी पे आएंगे।
सारी हिमाचल की नगरी,
देखो झूमे नाचे गाए
सारे देवता कमल सिंह,
यहाँ बनके बाराती आए
हम देखेंगे फिर,
तेरे कान फिराएँगे,
बन्ना बनके भोले बाबा तो नंदी पे आएंगे।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile