Bhole Baba Na Jage Jagaye
भोले बाबा ना जागे जगाये आई,
जगाये आई जगाये आई…
ब्रह्मा जगाये विष्णु जगाये,
देखो ब्रह्मा जगाये विष्णु जगाये,
नारद ने वीणा बजाये डाली,
भोले बाबा ना जागे जगाये आई….
गंगा जगाये यमुना जगाये,
देखो गंगा जगाये यमुना जगाये,
सरयू ने लहरें उड़ाए डाली,
भोले बाबा ना जागे जगाये आई….
चंदा जगाये सूरज जगाये,
देखो चंदा जगाये सूरज जगाये,
तारों ने अपनी किरण छोड़ी,
भोले बाबा ना जागे जगाये आई….
राम जगाये कृष्ण जगाये,
देखो राम जगाये कृष्ण जगाये,
कान्हा ने बंसी बजाए डाली,
भोले बाबा ना जागे जगाये आई….
हम भी जगाये तुम भी जगाओ,
देखो हम भी जगाये तुम भी जगाओ,
सारे जहाँ से आवाज आई,
भोले बाबा ना जागे जगाये आई,
जगाये आई जगाये आई….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile