Bhole Baba Ko Manakar Dekh
भोले बाबा को मनाकर देख दुःख सारे मिट जाएंगे,
डमरू वाले को मनाकर देख दुःख सारे मिट जाएंगे,
मिट जाएंगे दुःख सारे मिट जाएंगे…
शीश भोले के गंगा विराजे,
गंगा विराजे हाँ जी गंगा विराजे,
जरा गोता लगा कर देख दुःख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख दुःख सारे मिट जाएंगे…
गले भोले के सर्पो की माला,
सर्पो की माला हाँ जी सर्पो की माला,
जरा दूध पिला कर देख दुःख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख दुःख सारे मिट जाएंगे…
हाथ भोले के डमरू विराजे,
डमरू विराजे हाँ जी डमरू विराजे,
जरा डमरू बजा कर देख दुःख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख दुःख सारे मिट जाएंगे…
अंग भोले के भस्म रमी है,
भस्म रमी है हाँ जी भस्म रमी है,
मृगछाला पहना कर देख दुःख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख दुःख सारे मिट जाएंगे…
पैर भोले के खडाऊ विराजे,
खडाऊ विराजे हाँ जी खडाऊ विराजे,
जरा घुंघरू पहना कर देख दुःख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख दुःख सारे मिट जाएंगे…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile