Bhole Baba Ka Vandan
भोले बाबा का वंदन,
आसान होता है,
इन्हें जल चढाने से,
इन्हें जल चढाने से,
कल्याण होता है,
भोलें बाबा का वंदन,
आसान होता है………
ये भांग धतुरा ही,
खुश होकर खाते है,
कोई मेवा छप्पन भोग,
ना इनको भाते है,
एक बेलपत्र से इनका,
सम्मान होता है,
इन्हें जल चढाने से,
इन्हें जल चढाने से,
कल्याण होता है,
भोलें बाबा का वंदन,
आसान होता है………..
ये प्रेम का प्यासा है,
और भाव का भूखा है,
श्रध्दा सबकी देखे,
ना रुखा सुखा है,
आडम्बर करने वाला,
नादान होता है,
इन्हें जल चढाने से,
इन्हें जल चढाने से,
कल्याण होता है,
भोलें बाबा का वंदन,
आसान होता है……….
महलो में ठिकाना ना,
जंगल में बसेरा है,
चाहे गली हो या नुक्कड़,
हर जगह पे डेरा है,
हर भक्त का ‘हर्ष’ हमेशा,
ये ध्यान रखता है,
इन्हें जल चढाने से,
इन्हें जल चढाने से,
कल्याण होता है,
भोलें बाबा का वंदन,
आसान होता है………….
भोले बाबा का वंदन,
आसान होता है,
इन्हें जल चढाने से,
इन्हें जल चढाने से,
कल्याण होता है,
भोलें बाबा का वंदन,
आसान होता है……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile