Bhola Shiv Shankar Hai Nachta
शिव शम्भू भोलेनाथ का डमरू है बाजता,
डमरू की धुन पे भोला शिव शंकर है नाचता….
देवी देवता झूम रहे है डमरू की ताल पे,
नंदी छम छम नाचे है मन प्रेम डाल के,
क्या दिन है और रात क्या सपने भुला दिया,
शिव शम्भू भोले नाथ का डमरू है बाजता,
डमरू की धुन पे भोला शिव शंकर है नाचता…..
जीवन शिव है मुक्ति भी शिव है,
तेरे भक्तो के धड़कन में शिव है,
हम भक्तो को बम भोले तेरा ही आसरा,
शिव शम्भू भोले नाथ का डमरू है बाजता,
डमरू की धुन पे भोला शिव शंकर है नाचता….
सारे श्रृष्टि में है छायी खुशिया हजार है,
शिव मस्त मलंग हो करके नंदी सवार है,
भोले बड़ा ही सुन्दर सा रूप बना लिया,
शिव शम्भू भोले नाथ का डमरू है बाजता,
डमरू की धुन पे भोला शिव शंकर है नाचता…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile