Bhola Ka Darshan Paao
होके नंदी सवारी आया भोला भंडारी संग आई गोरा मैया भी
भोला का दर्शन पाओ शम्भु का दर्शन पाओ
भस्मी लपेटे सारे बदन पे गंगा को जटा से बहाए,
हाथ में तिरशूल सर्प गले में डम डम डमरू भजाए
आये जग के पालनहारे
भोला का दर्शन पाओ शम्भु का दर्शन पाओ
मेरे शिव शंकर की किरपा से चलता है सारा संसार
जो भी आये उनकी शरण में होता है सब का उधार
शिव सब को लगते प्यारे
भोला का दर्शन पाओ शम्भु का दर्शन पाओ
तेरे नाम के सब रे दीवाने तुझको माने दुनिया सारी,
गाता रहू मैं तेरी महिमा तेरे नाम का मैं हु पुजारी
अपनी किरपा उध्य पे करना
भोला का दर्शन पाओ शम्भु का दर्शन पाओ

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile