Barso Re Barso Mega Punye Kama Lo
बरसो रे बरसो मेगा पुण्ये कमा लो ये शुभ अवसर आया है
के बुँदे कावड पर टपका लो ये शुभ अवसर आया है
काले काले बादलो की छतरी बना लो ये शुभ अवसर आया है
ये गर्मी सूरज की छुपा लो ये शुभ अवसर आया है
गंगा के जल से ही बने हो बादल
नीले आकाश के नैनो का काजल
झम झम झमा झम धुन कावड का गा लो ये शुभ अवसर आया है
के बुँदे कावड पर टपका लो ये शुभ अवसर आया है
आँचल पसारे तुझे धरती पुकारे पावो के छाले है तेरे सहारे
जल ही है जीवन तो ये जीवन बचालो ये शुभ अवसर आया है
के बुँदे कावड पर टपका लो ये शुभ अवसर आया है
पवनो ने छु कर तुझे सोते से जगाया
देव घर की राहो में है प्यार से भुलाया
शिव का आदेश है के यही डेरा डालो यही शुभ अवसर आया है
के बुँदे कावड पर टपका लो ये शुभ अवसर आया है

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile