Bam Bhole
अकाल मृत्यु मरता
काम करता जो चंडाल का
काल उसका क्या बिगाड़े
भक्त जो महाकाल का -4
बम भोले बम बम
बम भोले बम बम
भोले की मस्ती में हम
बम भोले बम बम
बम भोले बम बम
बम भोले बम बम
भोले की मस्ती में हम
बम भोले बम बम
भोले की मस्ती में नाचेंगे सारे
भोले हारेंगे जो कष्ट तुम्हारे
भोले के नाम पे चलती ये दुनिया
पार लगेगा के भोले के सहारे
भोले के नाम के दीवाने हुए हम
फिर भूल गये हम तो सारे ज़िंदगी के गम
तुझे देंगे भोले दर्शन साक्षात सामने
जैसे हनुमान जी को दिए श्री राम ने
भोले की भक्ति मैं मिलके सारे आज बोले
हर हर महादेव महाकाल बम बोले
बम भोले बम भोले
बम भोले बम बम भोले
बम बम भोले
बम बम बम बम बम बम
बम बम बम बम बम भोले
डर ना किसी बात का
साथ भोलेनाथ का
सर पे मेरे हाथ भोले तेरे आशीर्वाद का
डर ना किसी बात का
साथ भोलेनाथ का
सर पे मेरे हाथ भोले तेरे आशीर्वाद का
शिव शम्भू, शिव शंकर
तेरा नशा है चढ़ा बस हम पर
लेके नाम भोले का हूँ निहाल
मन में ना है कोई ख्याल
भोले में मैं मगन हूँ
वो जानता है सबका हाल
बस्तो के टोले में
खोये सारे भोले में
भूल गए है दुनिया
जब से मन लगा है भोले में
मुझपे चढ़ा है बस भोले का रंग
हर कण में हर क्षण में
हैं भोले मेरे संग
लेके तेरा नाम भक्ति में तेरे ही रहा हूँ
सबकुछ छोड़ के शक्ति में तेरी जी रहा हूँ
बम बम बम भोले भोले

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile