Bam Bam Bholenath Teri Maya Aprampar
बम बम भोलेनाथ तेरी माया अपरम्पार,
सच्चे मन से जो भी ध्याते कर देते उद्धार,
बम बम भोलेनाथ तेरी माया अपरम्पार…..
है कैलाशी है अविनाशी,
अजार अमर तेरी माया है,
कण कण मैं तेरा नूर समाया,
शंकर शंभू नाथ जी ,
बम बम भोलेनाथ तेरी माया अपरम्पार…..
नंदी की करते है सवारी,
विषधारी कहलाते है,
नीलकंठ को जल जो चढ़ाते,
बन जाते हर काम रे,
बम बम भोलेनाथ तेरी माया अपरम्पार…..
मुक्ति का वर देने वाले,
तुम ही औघड़ दानी हो,
रवि को अपनी शरण में लेलो,
करता ये गुण गान है,
बम बम भोलेनाथ तेरी माया अपरम्पार…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile