बम बम भोले त्रिपुरारी तेरी महिमा बड़ी निराली भजन लिरिक्स

बम बम भोले त्रिपुरारी तेरी महिमा बड़ी निराली एक अत्यंत भव्य और उत्साही शिव भजन है, जिसमें भगवान शिव के त्रिपुरारी रूप की महिमा का बखान किया गया है। इस भजन में भगवान शिव की शक्ति और उनके अद्वितीय रूप का वर्णन करते हुए उनके गुणगान किया जाता है। “बम बम भोले” के उच्चारण से भक्त भगवान शिव के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करते हैं।

Bam Bam Bhole Tripurari Teri Mahima Badi Nirali Bhajan lyrics

बम बम भोले त्रिपुरारी,
तेरी महिमा बड़ी निराली,
तेरी जटा में गंग विराजे,
माथे पर चंदा साजे,
तेरी सूरत प्यारी,
भक्तो के मन भाती है,
शिव दर्शन से सारी,
विपदा कट जाती है,
बम बम भोले त्रिपुरारी।।

काँधे पे लेके कांवड़,
जो भक्त है पैदल आते,
बोल बम बोल बम जपते है,
है शिव को भजन सुनाते,
है भांग धतूरा बाबा,
तुझको है भोग लगाते,
गंगा जल की गागरिया,
भोले तुझपे है चढ़ाते,
शिव की नगरी भक्तो,
के मन को भाती है,
शिव दर्शन से सारी,
विपदा कट जाती है,
बम बम भोले त्रिपुरारी।।

श्रष्टि के सिरजन हारे,
ये दुनिया तुझको ध्याति,
तेरी दया से हम भक्तो की,
सारी विपदा काट जाती,
हे भूत नाथ वरदानी,
तू तो है अंतर्यामी,
जो शरण तिहारी आया,
उसे अपने गले लगाया,
ये सारी दुनिया भोले,
के गुण गाती है,
शिव दर्शन से सारी,
विपदा कट जाती है,
बम बम भोले त्रिपुरारी।।

तू देव बड़ा ही न्यारा,
चरणों में नमन हमारा,
‘नैना’ को दे दो भोले,
चरणों में अपने सहारा,
ना मांगू हिरे मोती,
मिल जाए थोड़ी भक्ति,
धन दौलत को है छोड़ा,
बस तेरी भक्ति कबूली,
हमने चौखट पे,
अपनी झोली फैला दी है,
शिव दर्शन से सारी,
विपदा कट जाती है,
बम बम भोले त्रिपुरारी।।

बम बम भोले त्रिपुरारी,
तेरी महिमा बड़ी निराली,
तेरी जटा में गंग विराजे,
माथे पर चंदा साजे,
तेरी सूरत प्यारी,
भक्तो के मन भाती है,
शिव दर्शन से सारी,
विपदा कट जाती है,
बम बम भोले त्रिपुरारी।।

“बम बम भोले त्रिपुरारी तेरी महिमा बड़ी निराली” जैसे भजन हमें भगवान शिव की दिव्य शक्ति और उनके त्रिपुरारी रूप की अद्वितीयता को महसूस कराते हैं। इस भजन के माध्यम से हम भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति को और भी मजबूत कर सकते हैं। आप “शिव का नाम रटे जा पल पल लागे ना कोई मोल रे”, “ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय हर हर भोले नमः शिवाय”, “जगत में कोई ना परमानेंट”, और “इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे” जैसे अन्य भजनों को भी जरूर पढ़ें। इन भजनों के साथ हम भगवान शिव के आशीर्वाद से अपने जीवन को और भी उज्जवल बना सकते हैं।

Leave a comment