जय शिव शंकर! पंडित सत्य प्रकाश के साथ आज हम प्रस्तुत कर रहे हैं एक लोकप्रिय और ऊर्जा से भरा भजन — बम बम भोले डम डम डमरू बोले । इस भजन में भोलेनाथ की महिमा और उनकी शक्ति का वर्णन किया गया है। डमरू की ध्वनि और बम बम भोले के मंत्र से शिव भक्तों के मन में उत्साह और विश्वास की लहरें उठती हैं।
Bam Bam Bhole Dam Dam Damaru Bole Shiv Bhajan Lyrics
बम बम भोले,
डम डम डमरू बोले,
ये सांपो का गहना,
किसने पहना दिया।।
शीश पे गंग है,
गंग में तरंग है,
लाखो ही पापी को,
पापो से धोया,
है गंगा मैया के,
तू ही खिवैया,
की तेरा ये घूंघट,
ये शिव की जटा,
बम बम भोलें,
डम डम डमरू बोले,
ये सांपो का गहना,
किसने पहना दिया।।
भाल पे चंद्रमा,
आंख में आग है,
गले मे ये देखो,
जो मुंडो की माला,
तट पे ये देखो की,
है मृग छाला,
ये छाला में देखो,
की स्वर्णीम छटा,
बम बम भोलें,
डम डम डमरू बोले,
ये सांपो का गहना,
किसने पहना दिया।।
संग में गोरी माँ,
गोद मे गणेश है,
नन्दी पे निकली,
भोले की सवारी,
त्रिभुवन के राजा के,
मन मे समाजा की,
दास ‘पारासर’ सरने खड़ा,
बम बम भोलें,
डम डम डमरू बोले,
ये सांपो का गहना,
किसने पहना दिया।।
बम बम भोले,
डम डम डमरू बोले,
ये सांपो का गहना,
किसने पहना दिया।।
“बम बम भोले डम डम डमरू बोले” भजन हमें यह सिखाता है कि जब हम शिव के नाम का उच्चारण करते हैं, तो हमारे जीवन की सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं और आत्मिक शांति मिलती है। शिव जी की कृपा से हम अपने जीवन के कष्टों को पार कर सकते हैं। इस भजन के साथ, यदि आप और अधिक शिव भक्ति में रमे रहना चाहते हैं, तो शिव भोले तुम्हारे चरणों में ये शीश मेरा स्वीकार करो, महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए, शिव तुम कितने सुंदर हो, और जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव जी के आशीर्वाद से अपना जीवन धन्य बनाएं।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile